भूमिजा फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन

हमारे बारे में

bhumijja
bhumijja
संक्षिप्त परिचय

भूमिजा के बारे में

भूमिजा फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन की स्थापना पशुपालक किसानों द्वारा सामना किये जाने वाली वास्तविक समस्याओं — कम आय, पशु चिकित्सा सुविधाओं की कमी, बाज़ार की अनिश्चितता और सीमित आर्थिक सुरक्षा — को दूर करने के उद्देश्य से की गई।

कई किसान अपनी आजीविका के लिए पशुपालन पर निर्भर हैं, फिर भी उन्हें संगठित सहयोग और आधुनिक सेवाओं की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती है ।

भूमिजा किसानों को तकनीक, पशु चिकित्सा सेवाओं, बीमा सुविधाओं, बाज़ार के अवसरों और नए आय स्रोतों से जोड़कर इस कमी को दूर करता है। हमारे कार्यक्रम किसानों को उत्पादकता बढ़ाने, जोखिम कम करने और दीर्घकालिक स्थायी आय बनाने में मदद करते हैं।

हम मानते हैं कि सशक्त किसान ही मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण करते हैं।

समग्र कृषि सहयोग प्रदान करके, आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाकर पशुपालक किसानों के लिए स्थायी आजीविका का निर्माण करना।
एक अग्रणी किसान कल्याण संगठन बनना जो समन्वित पशुधन विकास और सतत कृषि पद्धतियों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को परिवर्तित करे।
पशु चिकित्सा सेवाओं, बीमा सुरक्षा, बाज़ार पहुँच और किसान प्रशिक्षण के माध्यम से पशुपालन के लिए संपूर्ण सहयोग प्रदान कर आय और निरंतरता में सुधार करना।
दीर्घकालिक विकास के लिए किसानों को आधुनिक कृषि समाधानों, आर्थिक सुरक्षा और बेहतर बाज़ार अवसरों से जोड़कर ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाना।
हमारी यात्रा

क्या रही है हमारे संगठन की यात्रा

2024

यात्रा प्रारम्भ

पशुपालक किसानों को संगठित सेवाएँ और स्थायी आय समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन की स्थापना की गई।

2026

45,000 किसान जुड़े

भारत भर में ग्रामीण आजीविका और सतत पशुपालन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रव्यापी किसान सहयोग नेटवर्क का निर्माण।

2025

विस्तार

किसान सदस्यता कार्यक्रमों और पशुपालन सहायता सेवाओं का विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार।

भविष्य की योजना

हम सही दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं

हमारी उन्नत तकनीकी संरचना और अनुभवी पेशेवरों की टीम हमें एक विश्वसनीय और श्रेष्ठ विकल्प बनाती है।

हमारी टीम

हमारी समर्पित और विश्वसनीय टीम से मिलें

x

भूमिजा फार्मर वेलफेयर फाउंडेशन supports livestock farmers with modern services, financial protection, and sustainable farming solutions to improve rural income and livelihoods across India.

Contact Us

+91 9403892256
info@bhumijaa.in
Cyber Heights, Vibhuti Khand Gomti Nagar Lucknow, Uttar Pradesh – 226010